पैसा लुट गया तो नोटबंदी को रो रहा विपक्ष - मोदी
पैसा लुट गया तो नोटबंदी को रो रहा विपक्ष - मोदी
Share:

मोरबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात राज्य के सौराष्ट्र पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्ववर्ती कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने यूपीए के कार्यों की निंदा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में मोरबी में बांध टूट गया था, तब इंदिरा गांधी यहां आई थीं, इस दौरान उन्होंने अपने मुंह पर रूमाल रख लिया था।

जनता की तिजोरी पर जिन लोगों ने डाका डाला वे अर्थशास्त्री बन गए हैं। जब भ्रष्टाचार होना बंद हो गया तो लोग चिल्लाने लगे। भाजपा के कार्यकाल में किसान के खेत में पानी पहुंचा। इतनी मोटी पाईप लाईन्स तैयार कीं, जिन पर यदि कोई मजबूत से मजबूत वस्तु भी खड़ी हो जाए या कोई माररूति कार भी निकले तो भी पाईप क्षतिग्रस्त न हों। नोटबंदी की आलोचना वह कर रहा है जिसका पैसा लुट गया वह नोटबंदी की आलोचना करने में लगा है।

जिसने जनता को लूटा है मोदी उसका हिसाब करने में लगा है। उन्होंने जीएसटी को लेकर भी बात कही और कहा कि जीएसटी अलग - अलग उत्पाद पर अलग - अलग तरह से आरोपित करना होगा। नमक पर और 5 करोड़ की कार पर एक जैसा कर नहीं लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि भूकंप आया तो मोरबी पहुंचने में किसी तरह की देर नहीं की। लोग गुजरात माॅडल की बात करते हैं, इसकी आलोचना करते हैं, मगर क्या किसी को समझ आता है कि आखिर गुजरात माॅडल क्या है। गुजरात माॅडल, विपत्ती को अवसर में बदलना ही गुजरात माॅडल है। गुजरात में इस तरह कार्य किया गया कि हम 100 वर्ष तक भी मुड़कर नहीं देखेंगे। .

अमेरिकी इवांका को गुजराती तोहफा

पाटीदारों के गढ़ में मोदी ने भरी हुंकार

प्रधानमंत्री ने किया मेट्रो में सफर

चाय वाले की कायल हुई इवांका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -