अटल बिहारी वाजपेयी के दौर का मेट्रो हो रहा विकसित - पीएम नरेंद्र मोदी
अटल बिहारी वाजपेयी के दौर का मेट्रो हो रहा विकसित - पीएम नरेंद्र मोदी
Share:

नोएडा। उत्तरप्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के साथ, इस कार्य में केंद्र सरकार भी कार्य कर रही है। यह बात, उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा में मजेंटा मेट्रो रेल के शुभारंभ के मौके पर आयोजित हुए, समारोह में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 24 दिसंबर वर्ष 2002 में अटलबिहारी वाजपेयी देश की सबसे पहली मेट्रो के यात्री बने थे। उस समय मेट्रो का सफर आरंभ हुआ था आज करीब 100 किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय हुआ है। वे दिन दूर नहीं जब विश्व के पहले पांच मेट्रो नेटवर्क में हमारे मेट्रो नेटवर्क का नाम दर्ज हो जाएगा। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मौजूदा समय में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को हम गुडगवर्नेंस के तौर पर भी मनाते हैं। हमारे देश में एक मानसिकता बनी हुई है कि छोड़िए ऐसा ही चलेगा, यह कौन करेगा। कभी हम सोचते हैं कि हम बहुत गरीब देश में रहते हैं।

ऐसा नहीं है देश बहुत संपन्न और समृद्ध है। देश की जनता को इससे अलग रखा गया है। यदि बारिकियों को देखा जाए तो हम ध्यान में रखेंगे कि समस्याओं की जड़ में गवर्नेंस का अभाव महत्वपूर्ण है। यह एक स्वभाव बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने इस तरह की बातों को बदलने का बीड़ा उठाया है। क्या राजनीतिक लाभ के लिए देश को अधर में लटकने देना चाहिए क्या। नहीं। देश ने ऐसी राह चुनी है जो नीति पर चलना चाहती है वह नीयत से कार्य करना चाहती है। सामान्य लोगों के जीवन में बदलाव लाने के सपनों को पूरा करने के लिए हम कार्य कर रहे हैं।

हमारे सारे प्रयास इसलिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन राज्यों की प्रगति हो रही है जहां गवर्नेंस के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां शासन व्यवस्थाओं में सुधार प्रारंभ होता है समूचा व्यवस्था प्रशासन जिम्मेदार होता है तो अपने आप समस्याऐं कम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा क्या, मुझे क्या जैसी बात देश को तबाह करती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने मेरा लालन - पालन किया है और मैं अपने राज्य में आया हूूं।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस कार्य को किया और उसके कारण आज देश के गांव पक्की सड़क से जुड़े हैं। हम संकल्प ले रहे हैं कि हम देश के प्रत्येक गांव को वर्ष 2019 तक पक्की सड़क से जोड़ेंगे। उन्होंने शेरशाह सूरी का उल्लेख करते हुए कहा कि उसका नाम सड़क बनाने के लिए जाना जाता है।

उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी का नाम स्वर्णिम चतुष्क बनाने के लिए जाना जाता है। जिस मेट्रो के पैसेंजर पहले पहल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे आज बड़े पैमाने पर उसका कार्य देशभर में चल रहा है। मैं चाहता हूं कि हर दिन एक कानून कम हो। एक ही काम के लिए तीन कानून तक बने होते हैं। यदि अच्छा करना चाहता है तो एक कानून है। अटकाना चाहता है तो एक अन्य कानून है।

यदि भटकाना चाहता है तो एक अन्य कानून है। अब तक हमने करीब 1200 कानून खत्म किए हैं। गुडगवर्नेंस की दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 में हमारी सरकार आने के बाद मैंने देखा है कि अब लोग समय पर कार्यालय आने लगे हैं। बहुत लोगों को प्रसन्नता हुई कि कार्यालय में लोग समय पर आने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि नोएडा और अन्य स्थानों को लेकर अपनाए गए मिथम बेहद गलत हैं। इस तरह के मिथकों को नहीं माना जाना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में को लेकर जो मिथक बना हुआ था उसे हटा दिया और यहां पहुंचे यह बेहद सराहनीय बात है। 

भाजपा के 'शत्रु ' ने लालू को बताया जन नायक

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक शुरु

बिहार के सरदार नीतीश को क्या उपाधि दूं?- राज्य मंत्री एसएस अहलुवालिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -