कमल कीचड़ में ही खिलता है : पीएम मोदी
कमल कीचड़ में ही खिलता है : पीएम मोदी
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी प्रचार - प्रसार के लिए गुजरात पहुंचे हैं यहां वे चार रैलियां करेंगे। आज उन्होंने भुज पहुंचने के बाद मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद वे अपनी दूसरी रैली के लिए राजकोट पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो कि नई है और औरों पर दोषारोपण करती है, कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है, कांग्रेस को लेकर जानकारी सामने आई है कि, वह ऐसी राजनीति में नहीं पड़ेगी, मगर बीते दो माह से कांग्रेस इस तरह की राजनीति करने में लगी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लोगों को संबोधित करते हुए, अपनी माटी को याद किया। उनका कहना था कि यह मेरी माटी है, और माटी मेरी मां है। इसका कर्ज चुकाने के लिए जीवन लगा दूंगा। उन्होंने कच्छ के भुज में रैली आयोजित की।

भाजपा और स्वयं पर लगाए गए आरोप को लेकर, उन्होंने कहा कि जो हम पर आरोप लगा रहे हैं उन्होंने तो, भारत और चीन के बीच डोकलाम में विवाद होने पर चीन के राजदूत को ही गले लगा लिया था, हम पर जितना चाहे कीचड़ उछालिए, फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कमल कीचड़ में ही खिलता है। उनका कहना था कि, मैं देश को लूटने नहीं दूॅंगा, लगता है कि कांग्रेस नोटबंदी से संतुष्ट नहीं है लेकिन इसने देश में एक बड़ा आर्थिक सुधार किया है।

आशापूर्णा मंदिर में पीएम मोदी ने किए दर्शन

कांग्रेस को मिल सकता है दलितों का साथ!

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर थरूर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -