PM  नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, पीएम करेंगे आज ये सब काम
PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, पीएम करेंगे आज ये सब काम
Share:

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वे 67 वर्ष के हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर देशभर के भाजपा और, आरएसएस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में और, उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष उत्साह बना हुआ है। यहाॅं पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। बनारस के घाटों  पर आज दीप प्रज्जवलित किए जाऐंगे, तो दूसरी ओर गुजरात में सरदार सरोवर बांध को लोकार्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी माॅं से आशीर्वाद लेने जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार सरोवर बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे नर्मदा नदी क्षेत्र में, करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से तैयार हो रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का निर्माण करेंगे।

गौरतलब है कि इस प्रतिमा को स्टेच्यू आॅफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इसके लिए देशभर में व्यापक अभियान चलाया गया था। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सुबह  11.15 बजे वडोदारा के पास डाभोई पहुॅंचेंगे,  डोभाई में वे उपस्थितों को संबोधित करेंगे।

वे नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम का शिलान्यास होगा। वे अमरेली में हरे कृष्णा सरोवर और डेयरी साइंस काॅलेज का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले गुजरात में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ यात्रा की थी। अब वे अपने जन्मदिवस पर अपने गृहराज्य पहुॅंचे हैं। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मनाया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर, 67 दीपों से जगमगाएगा बनारस का घाट

जापान मेक इन इंडिया को लेकर प्रतिबद्ध - शिंजो आबे

शिंजो आबे ने कहा, भारत को हर मदद देंगे

बुलेट रेल प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद, मोदी - आबे पहुॅंचे दांडी कुटीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -