मेट्रो से इस्कॉन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी बच्चों ने ली खूब सेल्फी
मेट्रो से इस्कॉन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी बच्चों ने ली खूब सेल्फी
Share:

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां के इस्कॉन मंदिर में दुनिया की सबसे वजनी भगवद्गीता का अनावरण किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि मानवता के दुश्मनों से धरती को बचाने के लिए प्रभु की शक्ति हमेशा हमारे साथ रहती है। 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी इस पुस्तक का वजन 800 किलोग्राम है। इसे छापने में ढाई साल लगे और लागत डेढ़ करोड़ रुपए आई है। 

ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में सैनिकों को सुनाई दे : योगी आदित्यनाथ

मेट्रो में लोगों से मुलाकात 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी मेट्रो से इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। लोगों और बच्चों ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली। बता दें यह गीता इटली के मिलान शहर में तैयार की गई। यहां से इसे समुद्र मार्ग से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट लाया गया। इसे भारत लाने में एक महीने का समय लगा। 20 जनवरी को इसे दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में लाया गया।

राष्ट्रपति भवन में देरी से पहुंचे पीएम मोदी बताया ऐसा कारण

ऐसी है सबसे विशाल गीता 

जानकारी के अनुसार इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रीमद् एसी भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने गीता प्रचार के 50 साल पूरा करने के उपलक्ष्य में इसे तैयार किया गया है। इसे छापने के लिए इस्कॉन के सभी केंद्रों से धनराशि जुटाई गई। 11 नवंबर को इसे इटली के मिलान शहर में प्रदर्शित किया गया था। वही इस गीता में कुल 670 पेज हैं। इसे सिंथेटिक के मजबूत कागज पर तैयार किया गया है। इसमें सोना, चांदी और प्लेटिनम का भी इस्तेमाल हुआ है। 

आज एटा दौरे पर सीएम योगी, अरबों की परियोंजनाओं का करेंगे लोकार्पण

खुदाई करते वक्त धंसा खदान का एक हिस्सा, मजदूर की मौत

गुरदासपुर में वृद्ध महिला पर आवारा कुत्तों ने बोला हमला, कर दी ऐसी हालत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -