दक्षिण अफ्रीका नेल्सन मंडेला की जन्मभूमि और महात्मा गांधी की कर्मभूमि है
दक्षिण अफ्रीका नेल्सन मंडेला की जन्मभूमि और महात्मा गांधी की कर्मभूमि है
Share:

नई दिल्ली : चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहानसबर्ग पहुंचे। वहां पहुंचकर पीएम ने वहां रहने वाले भारतीयों से मुलाकात की और कहा कि यहां आना उनके लिए गौरव की बात है। वहां पहुंचकर पीएम ने मंडेला शर्ट पहना और अपना भाषण हिंदी व अंग्रेजी दोनों में दिया।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि यह नेल्सन मंडेला की जन्मभूमि है और महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। उनके नैतिक मूल्यों को भावी पीढ़ी के लिए आदर्श बताते हुए पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने पूरी मानव जाति को प्रभावित किया। अपना संबोधन समाप्त कर पीएम डरबन पहुंचे। पीएम ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ सर्वाधिक सुनहरे बिंदुओं में से एक है।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 2022 तक 50 लाख रोजगार सृजित करने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। भारत को पीएम ने चमकता सितारा और अवसरों का देश बताते हुए कहा कि हमारी विकास दर 7.6 फीसदी है, जिसे हम 8 फीसदी से उपर ले जाना चाहते है। उन्होने कहा कि यह केवल समाज और अर्थव्यवस्था नहीं है बल्कि लोगों की मानसिकता भी बदली है।

अफ्रीका में रहने वाले बारतीयों को भारत आने का न्योता देते हुए मोदी ने कहा कि आप आकर भारत के विकास को देखें। दक्षिण अफ्रीका के संबंध में पीएम ने कहा कि अफ्रीका अपने समृद्धि, सुरक्षा और संरक्षा के लिए जाना जाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की चुनौतियों को समान बताते हुए पीएम ने कहा कि भारत उसके प्रयासों के साथ शामिल होने को तैयार है।

पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए किया। उन्होने कहा कि दसकों के रंग भेद के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने अपनी संस्कृति नहीं छोड़ी। भारत की तरक्की को चार अक्षरों में बयां करते हुए पीएम ने कहा कि HOPE- harmony, optism, potential, energy

पीएम ने वहां भारत को दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्था बताते हुए निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होने कंपनी के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें भारती की तरक्की का हिस्सा बनने को कहा। आगे पीएम ने कहा कि आप वहां भौगोलिक संपर्को का लाभ उठा सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -