PM नरेंद्र मोदी ने दी धनतेरस की शुभकामनाऐं
PM नरेंद्र मोदी ने दी धनतेरस की शुभकामनाऐं
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने लिखा कि, सभी को धनतेरस की शुभकामनाऐं, ये उत्सव सभी के जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशभर के लोगों को शुभकानाऐं देते हुए कहा कि, धनतेरस पर सभी को शुभकामनाऐं, उनका कहना था कि, लोगों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे, प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि फैले।

सभी आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण तरह से धनतेरस का पर्व मनाऐं। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने, भी सभी को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि, सभी मिट्टी के दीप जलाऐं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने, प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि, दिवाली से पूर्व धनतेरस पर पूजन का विशेष महत्व होता है।

उनका कहना था कि, इस दिन समृद्धि और आरोग्य हेतु प्रार्थना की जाती है। दीपावली के बाद उत्तरभारत ही नहीं देशभर में रहने वाले उत्तरभारतीय परिवारों के सदस्य छठ महापर्व मनाते हैं। इस दौरान पूर्व मध्यरेल में रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता में दानापुर रेल मंडल सभागार में दीपावली और छठ पूजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान विधि व्यवस्था के साथ, महानिरीक्षक ने विभिन्न अधिकारियों को दीपावली और छठ पूजन के तहत दानापुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन्स, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मोकामा और किउल स्टेशन्स व रेल सेवा को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए।

राहुल ने किया ऐसा ट्वीट, दी ट्रंप को गले लगाने की नसीहत

PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे आयुर्वेद संस्थान का लोकार्पण

PM नरेंद्र मोदी ने ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की जीवनी पर लिखी प्रस्तावना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -