यूपी में बीजेपी का किसान मोर्चा अधिवेशन आज से, कल शामिल होंगे पीएम मोदी
यूपी में बीजेपी का किसान मोर्चा अधिवेशन आज से, कल शामिल होंगे पीएम मोदी
Share:

लखनऊ : प्रदेश में किसान मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन आज से शुरू होगा। इसका उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन में केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा। इसके जरिए भाजपा देशभर के किसानों को रिझाने की कोशिश में है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आएंगे। 

आज यूपी के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

कल आएंगे पीएम मोदी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी समीक्षा शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी ने की। मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन ने एक-एक पदाधिकारी से बात की और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का संदेश दिया। कहा कि  कई सत्र में केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों पर बात की जाएगी। 

पुलवामा हमले के बाद एक्शन में सरकार, अलगाववादी नेता यासीन मालिक गिरफ्तार

किसानों को मिलेगा तोहफा 

जानकारी के लिए बता दें प्रदेश महामंत्री ने अलग-अलग पंडाल में जाकर तैयारियों की जानकारी भी ली है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 करोड़ किसानों को तोहफा दिया है। यूपी सरकार 86 लाख किसानों का कर्ज पहले ही माफ किया था। फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी गई है। कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा है। मोदी और योगी सरकार किसानों की खुशहाली का काम कर रही है, इसलिए किसानों का समर्थन भाजपा को मिलेगा। 

पुलवामा हमले पर बोले ट्रंप- 'भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है...'

जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करने दावोस पहुंचे विश्व के कई बड़े नेता

India vs England Women : भारत की विजयी शुरुआत, 136 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -