मन की बात: पीएम मोदी ने दी दशहरे की बधाई, बोले- त्योहारों पर Local के लिए Vocal बने
मन की बात: पीएम मोदी ने दी दशहरे की बधाई, बोले- त्योहारों पर Local के लिए Vocal बने
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों के साथ संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले देशवासियों को दशहरे की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज दशहरे का पर्व है औऱ इस मौके पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। यह संकटों पर धैर्य का पर्व है। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है।'

पीएम मोदी ने कहा कि, 'जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो 'Vocal for Local' का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है। लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता। कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है।'

पीएम मोदी ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि, हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटै हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं। हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है। 

ट्रम्प ने 'भारत' को बताया गंदा देश, बिडेन बोले- दोस्त के बारे में ऐसी बात नहीं करते

मतदान से एक दिन पहले विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य

बिहार चुनाव: आज माता सीता के मंदिर जाएंगे चिराग, जन्मस्थली पर करेंगे पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -