लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को बनानी होगी अपनी पहचान : मोदी
लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को बनानी होगी अपनी पहचान : मोदी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदूस्तान टाईम्स लीडरशिप समिट में भागीदारी की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई हुई है मगर भारत अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस लीडरशिप में बहुत महत्वपूर्ण बातें होंगी। भारत की स्थिति को वैश्विकरूप में देखा जाना चाहिए। देश में पहले निराशा का माहौल था मगर जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भारत को उज्जवल भविष्य के निर्माण की ओर अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ की हालत सुधर गई है। उनके द्वारा राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक समिति का निर्माण किया गया। जिसमें उन्होंने पूरा सहयोग किया। वे उनका अभिनंदन कर रहे हैं। उनका कहना था कि राज्यों की शक्ति दिखाने से ही परिवर्तन आ सकता है। सारे भारत की शक्ति का अभी दुनिया को अंदाज़ा नहीं है लेकिन अब विश्व भारत को मान रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यों की शक्ति को दिखाए जाने से परिवर्तन आएगा। चंडीगढ़ को कैरोसिन मुक्त शहर बनाने पर भी उन्होंने ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने से चोरी होने वाली सब्सिडी अब बंद हो गई। स्थिति यह हो गई कि 40 लाख से भी अधिक लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है। अब बिजली बचाने पर भी लोगों का ध्यान जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेल इंजन कारखाने बिहार में स्थापित किए जा रहे हैं।

सरकार ने विद्युत उत्पदन बढ़ाने पर जोर दिया है तो दूसरी ओर कोयला उत्पादन पर भी सरकार ने अपना ध्यान दिया है। उनका कहना था कि संसद को चलाने के लिए सभी पार्टियों का योगदान है। प्रधानमंत्री का कहना था कि देश के कोने - कोने का विकास जरूरी ही। देश इस तरह से विकसित किए जाऐं कि विश्व में उनकी एक पहचान बने। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -