बिहार सरकार ने नहीं किया विकास के लिए केंद्र के पैसों का उपयोग : PM मोदी
बिहार सरकार ने नहीं किया विकास के लिए केंद्र के पैसों का उपयोग : PM मोदी
Share:

जेहानाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहानाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार ने जो पैसे भेजे उसमें से एक हजार करोड़ रूपए का हिसाब राज्य सरकार ने नहीं भेजा है। एक लाख से ज़्यादा का पैकेज केंद्र ने दिया लेकिन उसका भी पता नहीं है। गरीबों को दवाई उपलब्ध करवाने की योजना पर भी कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली से पैसे आऐं मगर यहां की सरकार हिसाब देने की स्थिति में नहीं होगी तो कैसे कार्य किया जाएगा। उन्होंने नीतिश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्होंने नए जोड़ीदार ढूंढ लिए और इनके कारनामे बिगड़ने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के गांवों में अभी तक पक्की सड़क नहीं है बिहार के विकास कार्यों के लिए जो राशि केंद्र सरकार ने दी है उसका हिसाब उसे नहीं दिया गया है। राज्य ने विकास के लिए पैसा नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को 1000 करोड़ का हिसाब देना होगा। बिहार की सरकार केवल सियासत कर रही है। बिहार में यदि सरकार अच्छा कार्य करती तो करीबन 75 लाख टन चांवल का उत्पादन होता, मगर बिहार की राज्य सरकार कार्य नहीं कर रही है। बिहार के विकास के लिए सरकार ने पैसे खर्च नहीं किए हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर केंद्र से भेजे गए 5 हजार करोड़ रूपए कहां हैं वे तो अभी तक बैंक में ही पड़े हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि एनडीए को जीताओ तो विकास होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पहले स्थानीय प्रशासन से अनुमति नहीं मिल रही थी। दूसरी ओर मतदान के प्रथम चरण का दिन होने के चलते मोदी की रैली का विरोध किया जा रहा था। इस मामले में चुनाव आयोग से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी लेकिन प्रधानमंत्री की रैली आयोजित हुई और उन्होंने जहानाबाद की जनता को एनडीए की ओर वोट देने की अपील की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -