नाॅर्थ ईस्ट के लिए 3200 करोड़ रूपए स्वीकृत
नाॅर्थ ईस्ट के लिए 3200 करोड़ रूपए स्वीकृत
Share:

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरपूर्व क्षेत्र के मेघालय के शिलांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिलांग - नोंगस्टोइन, रोंगजेंन तुरा रोड़ का शुभारंभ किया। रोड़ का शुभारंभ करने के साथ उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार का उद्देश्य है कि, राज्य में सुगम और तेज परिवर्तन हो। उनका कहना था कि, लोगों के लिए, ऐसी सुविधा विकसित हो सके कि, कोई व्यक्ति सुबह यहां पहुंचे और फिर, ऐसा नहीं होना चाहिए कि, कोई व्यक्ति सुबह यहां पहुंचे मगर शाम को फिर दिल्ली चला जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि, उनकी सरकार द्वारा नाॅर्थ ईस्ट में करीब 4 हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे का जाल फैलाने का निर्णय भी किया है। इस हेतु 3200 करोड़ रूपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। यहां पर रेल नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, इस हेतु 47 हजार करोड़ रूपए का खर्च आएगा। मोरारजी देसाई के बाद यदि, प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर पूर्व की काउंसिल बैठक में भी उन्होंने भाग लिया।

इसके पूर्व मोदी ने मिजोरम में तुईरिल हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी हुआ। इस तरह का प्रोजेक्ट अटल जी के समय स्पष्ट कर दिया गया था। केंद्र सरकार की ओर से यह सौंपा गया। यह कहा गया कि, युवाओं में फुटबाॅल की प्रतिभा है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जीवी लूना ने कहा कि, पीएम मोदी के दौरे से यहां के लोगों के लिए, सुविधाऐं बढ़ी हैं वहीं यहां भाजपा की पकड़ मजबूत नज़र आ रही है।

माना जा रहा है कि, पीएम मोदी यहां पर जो रैली करने वाले हैं उसी से उत्तरपूर्व में चुनावी अभियान का प्रारंभ होगा। जानकारी सामन आई है कि असम,मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब वह बाकी राज्यों में होने वाले चुनावों में जीत कर वहां भी सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है।

मिजोरम में गरीबों को मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन - मोदी

आज से अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभालेंगे राहुल

राज्यसभा की कार्रवाई में शाह हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -