दो वर्ष में भी सरकार के प्रति नहीं आई उदासीनता
दो वर्ष में भी सरकार के प्रति नहीं आई उदासीनता
Share:

बालासोर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर में अपनी आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ खिचड़ी भी खाता है और खिचड़ी भी खिलाता है। उन्हें मैं नमन करता हूं। दरअसल यहां पर केंद्र सरकार के दो वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा यह शहर मिसाईल सिटी रहा है। इस शहर का योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म सोमनाथ की धरती पर हुआ और यह भगवान जगन्नाथ की धरती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह धरती बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जगद्गुरू की धरती गिरधर स्वामी को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कई महापुरूषों को याद किया और कहा कि इन सभी को मैं नमन करता हूं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों के उत्साह को लेकर कहा कि इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला। कोई भी व्यक्ति कितना ही लोकप्रिय क्यों न हो जाए कोई सरकार कितनी ही लोकप्रिय हो जाए मगर कुछ समय बाद लोग सरकारों के प्रति उदासीन हो जाते हैं मगर वे यह पहली बार देख रहे हैं कि 2 वर्ष के बाद भी किसी सरकार को इतना आशीर्वाद मिलता हो।

इससे उनकी काम करने की शक्ति बढ़ती है। काम करने पर असर होता है। जिसके चलते सरकार देश को नई ऊॅंचाईयों को ले जाने में जन-जन का समर्थन प्राप्त करती है। सरकारें यह मानती रही हैं कि वे देश का भला कर रहे हैं वे यह मानते थे कि वे ही भारत का भाग्य बदलेंगे। उन्होंने परिणाम देखे जिसका मंत्र यह रहा कि सबका साथ और सबका विकास। केंद्र सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार यह प्रयास किए हैं कि सरकार की प्रत्येक योजना में जनभागीदारी होना चाहिए। सरकार और जनता को कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न समस्याओं को आगे लाया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -