'मंगल ग्रह पर भी लगा है पीएम मोदी का पोस्टर..', ये क्या बोल गए मनोज  तिवारी ?
'मंगल ग्रह पर भी लगा है पीएम मोदी का पोस्टर..', ये क्या बोल गए मनोज तिवारी ?
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि, मंगल ग्रह पर भी पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगा हुआ है। यही नहीं, इस हैरान करने वाली बात के पीछे मनोज तिवारी ने हैरान करने वाली वजह भी बताई है। तिवारी के अनुसार, पीएम मोदी की धूम सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। तिवारी ने कहा कि विश्व के हर देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।   

एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली MCD चुनाव में पीएम मोदी को पोस्टर लगाना सही होगा? इस सवाल पर पर मनोज तिवारी ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, मंगल ग्रह पर भी पीएम मोदी का पोस्टर लगा हुआ है। मनोज तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को यदि कोई बचाएगा, तो वह भारत का सपूत नरेंद्र मोदी ही बचाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि दुनिया के हर देश के लोग जब आजकल मोदी जी से मिलते हैं, तो वह कहते हैं कि ‘नहीं मोदी जी आप पहले (यू फर्स्ट)’। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने MCD में बहुत ही अधिक सराहनीय कार्य किया है। 

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर बरसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में ‘AAP’ का पत्ता साफ हो गया है, और आगामी गुजरात चुनाव में वे खत्म हो गए हैं। तिवारी ने कहा MCD चुनाव में भी AAP की करारी शिकस्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि अब तो गुजरात जाने का इन लोगों का मन ही नहीं कर रहा है। क्लासरूम घोटाला, शराब घोटाला, DTC घोटाले को लेकर भी भाजपा सांसद ने AAP पर सवाल उठाए। 

'सविधान वह आधारशीला, जिसपर खड़ा है भारतीय राष्ट्र..', संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी

मुस्लिमों पर क्यों उठ रहा कांग्रेस का भरोसा ? गुजरात में बस इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

अब राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया ? जो लोग उन्हें कहने लगे 'झूठा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -