पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'कर्मठ, अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता'
पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'कर्मठ, अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता'
Share:

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 55वां जन्मदिन है. अमित शाह आज  55 वर्ष के हो चुके हैं.  भाजपा ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी ने लिखा है कि, 'भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने वाले, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता भारत के यशस्वी गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.' 

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है, पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे.'
 
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है. वर्तमान में अमित शाह ने महाराष्ट्र और गुजरात में स्वयं प्रचार की कमान संभाली और दोनों प्रदेशों में कई रैलियों को संबोधित किया. राजनीतिक विश्‍लेषक मानते हैं कि उनके नेतृत्‍व में पार्टी अपने 'सुनहरे दौर' में चल रही है, किन्तु खुद शाह ऐसा नहीं मानते. उनका कहना है कि पार्टी का अभी श्रेष्‍ठतम दौर आना बाकी है.

ममता बनर्जी ने कुछ इस तरह दी फारूक अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई

55 साल के हुए भाजपा के 'चाणक्य', शेयर ब्रोकर से सियासत के शहंशाह तक ऐसा रहा सफर

महाराष्ट्र चुनावः सट्टा बाजार में भाजपा-शिवसेना की सरकार तय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -