PM मोदी करेंगे पंजाब में चुनावी शंखनाद
PM मोदी करेंगे पंजाब में चुनावी शंखनाद
Share:

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब राज्य में आगामी चुनाव के दौरान अपनी तैयारियों में लगी है। इस दौरान वह राज्य में कई अभियान चला रही है। भाजपा अपने गठबंधन अकाली दल के साथ ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि राज्य में पीएम मोदी का प्रभाव नज़र आएगा। इतना ही नहीं पंजाब-हरियाणा दिवस भी इस मौके पर मनाया जाना है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 1 नवंबर को आयोजित होगी जिसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसी दिन पंजाब हरियाणा दिवस मनाया जाता है। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पहले ही चुनावी शंखनाद कर चुकी है, मगर पीएम मोदी के अभियान से पंजाब में भाजपा की संभावनाऐं बढ़ने के आसार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

पीएम मोदी इस दौरान राज्य के लिए किसी बड़ी योजना या तैयारी की बात कर सकते हैं। पीएम मोदी की रैली से पहले 31 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह भी पंजाब पहुंचेंगे। शाह के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी पंजाब पहुंचने की जानकारी मिली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -