साल के आखिरी दिन PM के मन की बात
साल के आखिरी दिन PM के मन की बात
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोगों से रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात में चर्चा करेंगे। वे लोगों को नववर्ष की शुभकामनाऐं देंगे। साथ ही वे गुजरात और, हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों का उल्लेख भी जनता के बीच कर सकते हैं। यह वर्ष 2017 की अंतिम मन की बात होगी। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते माह मन की बात में लोगों से चर्चा की थी। मन की बात कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का सामना करने हेतु सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने इसके पहले, प्रसारित हुई मन की बात में कहा था कि वर्ष 2018 आ रहा है। ऐसे में हमें दुख को भूलकर सुख को याद रखना होगा। हमें शुभ संकल्प लेना होगा साथ ही, नए वर्ष 2018 में हम उत्साह के साथ प्रवेश करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 39 वीं बार मन की बात कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित करेंगे। उनका कहना था कि करीब 9 वर्ष पूर्व आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था।

इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने, आतंकवाद को लेकर उपस्थितों को संबोधित किया। उनका कहना था कि, बड़े पैमाने पर निर्दोष लोगों ने आतंकवाद को लेकर, अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा कर सकते हैं वे सभी को नववर्ष की शुभकामनाऐं दे सकते हैं। इस बार भी वे कई रोचक बातों का उल्लेख कर सकते हैं। पिछली बार उन्होंने 8 वर्षीय दिव्यांग बालक तुषार का उल्लेख करते हुए कहा था कि, उसने स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वह सीटी बजाकर लोगों को खुले में शौच न करने के लिए कहता है। इस बार वे मकर संक्रांति पर्व का उल्लेख भी कर सकते हैं। साथ ही वे तिल - गुड़ के सेवन के ही साथ आगामी समय में विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर भी बात कर सकते हैं।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा रंगने पर अमित शाह ने जताई प्रसन्नता

नीतीश कुमार लाएंगे रेल परियोजनाओं को पटरी पर

मोदी सरकार पर गंगा को धोखा देने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -