कर्नाटक बाढ़ : PM मोदी ने कुमारस्वामी को दिया मदद का आश्वासन, पीड़ितों के लिए मांगी दुआ
कर्नाटक बाढ़ : PM मोदी ने कुमारस्वामी को दिया मदद का आश्वासन, पीड़ितों के लिए मांगी दुआ
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां बाढ़ से केरल में जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक भी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है. कर्नाटक में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी भी मैदान में खड़े हो गए हैं और वे हरसंभव पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. पीड़ितों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए मुख्यमंत्री पीड़ितों को चेक बांट रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने भी बाढ़ से ग्रस्त लोगों के लिए प्रार्थना की हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी से कर्नाटक बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया हैं. जहां उन्होंने कर्नाटक मुख्यमंत्री से कहा है कि वह बाढ़ पीड़ितों की रक्षा के लिए हरसंभव उनकी मदद करेंगे. साथ ही पीएम ने कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उन लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि कर्नाटक और केरल में बाढ़ से हालात काफी बदतर बने हुए है. लोगों का सांस लेना भी यहां काफी मुश्किल है. केरल में फ़िलहाल बाढ़ से 357 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कर्नाटक में अब तक बाढ़ के कारण 6 लोग मौत का शिकार हो गए है. वहीं 11000 मकानों के क्षतिग्रस्त होने से हज़ारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं.

खबरें और भी...

PM मोदी को 'नीच' बताने वाले अय्यर पर बरसी राहुल गांधी की कृपा

केरल बाढ़ : शनिवार को 33 लोगों ने गंवाई जान, मरने वालों की संख्या हुई 357

कर्नाटक बाढ़: मुख्यमंत्री ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ितों को बांटे चेक

केरल ने ली राहत की साँस, सभी जिलों से रेड अलर्ट ख़त्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -