आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी पीएमओ की तरफ से जारी कर दी गई है। आप सभी को बता दें कि PM मोदी का संबोधन ऐसे वक्त पर होने जा रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।

आप सभी जानते ही होंगे कि अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं। इस लिस्ट में से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है। जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। इस तरह से 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने के मौके पर पीएम मोदी बीते गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे थे। अब आने वाले समय में दिवाली और छठ जैसे त्योहार होने वाले है। इस वजह से यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में आगामी त्योहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं।

जी दरअसल अभी कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है और बीते दिनों में ब्रिटेन और रूस में तेजी से कोरोना के केस बढ़े हैं इसी को देखते हुए अब आज PM मोदी देशवासियों को कोरोना के प्रति आगाह कर सकते हैं और सतर्कता रखते हुए त्योहारों को मनाने की अपील कर सकते हैं। आपको पता ही होगा कोरोना काल में करीब 9 बार पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया है और अब इस बार उनका संबोधन और भी खास माना जा रहा है क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया जा चुका है।

पीएम मोदी ने की सीएम मनोहर लाल की तारीफ, जानिए वजह

नेहरू के जन्मदिन से महंगाई के खिलाफ आन्दोलन शुरू करेगी कांग्रेस, सरकार को घेरने की योजना

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -