आज 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी
आज 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। जी हाँ और इस बारे में पीएमओ की तरफ से जानकारी दी गई है। आप सभी को बता दें कि कोरोना काल में पीएम मोदी का यह 11वां संबोधन होने जा रहा है। जी दरअसल, PM मोदी आज तीन दिन के यूपी दौरे के लिए भी रवाना होने वाले हैं। हाल ही में पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई है।

लिखा गया है- 'आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है। आज पीएम मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने यूपी के महोबा जाएंगे। फिर शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में सम्मिलित होंगे। जाने से पहले वो सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे।' आप सभी को बता दें कि PM मोदी का पहला संबोधन 19 मार्च 2020 को हुआ था। उसके बाद दूसरा 24 मार्च 2020 को। वहीं तीसरा संबोधन 3 अप्रैल 2020 के दिन हुआ था। इसी के साथ चौथा संबोधन 14 अप्रैल 2020 के दिन दिया गया था। इसमें देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था।

वहीं पांचवां 12 मई 2020 के दिन हुआ था। उसके बाद छठवां 30 जून 2020 को, वहीं सातवां 20 अक्टूबर 2020 को। इसके बाद आठवां 20 अप्रैल 2021 के दिन हुआ था। इस दौरान कोरोना से देश में बिगड़ती स्थिति के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में COVID-19 की दूसरी लहर से एक साथ लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

इन राशिवालों के लिए शुभ तो इनके लिए अशुभ है आज का चंद्रग्रहण

Ind vs NZ: मैच के बाद कप्तान रोहित ने मोहम्मद सिराज को जड़ दिया चांटा, वायरल हुआ Video

इस्लामी-खुरासान प्रांत सभी अफगान प्रांतों में विस्तार करेगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -