पीएम मोदी को मिलेगा एक और सम्मान, यह एनजीओ करेगा सम्मानित
पीएम मोदी को मिलेगा एक और सम्मान, यह एनजीओ करेगा सम्मानित
Share:

नई दिल्लीः पीएम मोदी को एक और सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के लिए दिया जाएगा। पीएम मोदी को यह सम्मान अमेरिका में दिया जाएगा। यह सम्मान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा। केंद्र सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने ट्वीट किया है, 'एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए गर्व का एक और क्षण, क्योंकि पीएम मोदी की मेहनती और अभिनव पहल की वजह से दुनिया भर से तारीफ मिलती है।

पीएम मोदी को अमेरिका दौरे पर बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशनकी तरफ से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी को पूरी दुनिया से सम्मान मिलता रहा है। हाल के वर्षों में उन्हें कई देशों से सम्मान मिला है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान द जायद मेडल से सम्मानित किया गया था।

यूएई से सम्मान मिलने के अलावा पीएम मोदी को बहरीन से भी सम्मान मिला है। बहरीन दौरे पर राजा के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान को लांच किया था। सरकार को इस मूहिम के लिए काफी तारीफ मिली थी। पीएम मोदी ने इसी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए अब प्लास्टिर पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

कमलनाथ सरकार ने फिर माँगा दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज, 9 महीने में ले चुकी है 12 हजार 600 करोड़

गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था शौहर, महिला ने किया इंकार तो दे दिया तीन तलाक़

फेस्टिव सीजन में कुछ नया चाहती हैं तो फॉलो करें जेनेलिया का मॉडर्न साड़ी लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -