फिर बन सकती है मोदी सरकार : सर्वे !
फिर बन सकती है मोदी सरकार : सर्वे !
Share:

नई दिल्ली। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जैसे—जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे—वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। हर पार्टी अपने एजेंडे में बदलाव कर रही है। मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियों के चुनावी अभियान शुरू हो चुके हैं। अलग—अलग राज्यों के लिए पार्टियों ने अपने अलग—अलग चुनावी प्लान तैयार किए हैं, ताकि आगामी चुनावों में उनका वोट बैंक बढ़ सके। इन सबके बीच हर इंसान यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर अगले चुनावों में किसकी सरकार बनेगी। 

चिदंबरम का पीएम पर पलटवार, कहा एनडीए सरकार में कितने ऋण हुए एनपीए

हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार, 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बन सकती है। दरअसल, इस सर्वे में लोगों से उनके पसंदीदा नेता के बारे में पूछा गया था। सर्वे में शामिल लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपना पसंदीदा नेता बताया। यह सर्वे I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) ने आॅनलाइन कराया था। सर्वे में 712 जिलों के 57 लाख लोगों से बात की गई। 55 दिन तक चले इस सर्वे के दौरान लोगों से 923 नेताओं के बारे में पूछा गया था। 

जन्माष्टमी पर झारखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, भगवान कृष्ण पर होगा इस स्टेशन का नाम

मोदी को सबसे ज्यादा वोट 

सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक 48 फीसदी लोगों ने अपना पसंदीदा नेता बताया। पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी दूसरे नंबर पर है। राहुल गांधी को 11 फीसदी लोगों ने  अपना फेवरेट नेता बताया। अगर प्रतिशत निकाला जाए, तो पीएम मोदी राहुल गांधी ने 400 फीसदी ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। 

ये नेता भी हैं शामिल 

पीएम मोदी : 48 फीसदी 

राहुल गांधी : 11 फीसदी 

अरविंद केजरीवाल : 9.3 फीसदी 

अखिलेश यादव : 7 फीसदी

ममता बनर्जी : 4.2 फीसदी 

मायावती : 3.1 फीसदी 

इनके अलावा सर्वे में  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी  सहित कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के नेता शामिल किए गए थे। 

पूछे गये ये सवाल

सर्वे में लोगों से देश के विकास को लेकर चलने वाले नेता के बारे में पूछा गया था। इसके साथ ही लोगों ने महिला सशक्तिकरण, आर्थिक असमानता, सांप्रदायिक एकता को देश के विकास के लिए जरूरी बताया। सर्वे में शामिल लोगों से यह भी पूछा गया कि किसे वह राजनीति में देखना चाहते हैं, तो उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, अभिनेता अक्षय कुमार को चुना। 

खबरें और भी

आजकल अनुशासन की मांग करने वाला अलोकतांत्रिक हो जाता है- पीएम मोदी

देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस पॉइंट के साथ, पीएम मोदी ने लांच की सबसे बड़ी पोस्ट बैंकिंग सेवा

जैन मुनि तरुण सागर का निधन : राजनेताओं ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -