बलूचिस्तान में लगेगी PM मोदी की प्रतिमा
बलूचिस्तान में लगेगी PM मोदी की प्रतिमा
Share:

वाराणसी ​: यूं तो लंदन के मैडम तूसाद म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम से निर्मित आदमकद प्रतिमा लगाई गई है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा बलूचिस्तान में लगाए जाने की परिस्थितियां बन गई हैं। दरअसल बलूचिस्तान के नेता भारत से बलूचिस्तान में हो रहे विद्रोही आंदोलन में समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

बलूचिस्तान को आजाद करवाने की मांग करने वाली बलूच नेता नायला कादरी बलूच द्वारा कहा गया कि बलूचिस्तान के स्वाधीन होने पर बलूचिस्तान में पहली मूर्ति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगाई जाएगी। दरअसल भारत के वाराणसी में विश्व बलूच महिला संघ की अध्यक्ष नायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान में होने वाले अत्याचारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व का ध्यान आकर्षित करवाया है। वे बलूच नेताओं के हीरो बन चुके हैं।

वाराणसी में बलूच नेता संस्कृति संसद के आयोजन को लेकर पहुंचे थे। यह कार्यक्रम दो दिनों का रखा गया है। नायला ने कहा कि जब भी बलूचिस्तान आजाद होगा तो वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति जरूर लगाई जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -