मोदी ने रिलीज की नेताजी से जुड़ी 100 फाइलें, पोर्टल भी किया लांच
मोदी ने रिलीज की नेताजी से जुड़ी 100 फाइलें, पोर्टल भी किया लांच
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादे को निभाते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक कर दिया। इसकी पहली किस्त के रुप में 100 फाइलों को पब्लिक किया गया है। इसके बाद अब हर माह 25-25 फाइलें सार्वजनिक की जाएंगी। पीएम ने इस दौरान नेताजी से जुड़ा एक पोर्टल भी लांच किया।

जो इस तरह है http://netajipapers.gov.in

पीएम नेताजी के परिवार वालों से भी मिले। बता दें कि आज नेताजी की 119वीं जयंती है। इससे पहले पीएम ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेशनल आर्काइव पहुंचने से पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए एक खास दिन है। नेताजी से जुड़ी फाइलों का खुलासा शनिवार से शुरु हो जाएगा। एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी बहादुरी और देशभक्ति ने उन्हें भारतीयों की सभी पीढ़ियों में लोकप्रिय बनाया है। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने इन दस्तावेजों को डिजिटल रुप में तब्दील किया है।

संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि इन दस्तावेजों के खुलासे से जनता की दीर्घकालिक मांगे पूरी होंगी और शोधकर्ताओं को भविष्य में नेताजी पर शोध करने में सुविधा होगी। मोदी पिछले साल 14 अक्टूबर को नेताजी के परिवार के 35 सदस्यों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। परिवार वालों ने फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की थी।

एक घंटे की इस मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया23 जनवरी 2016 से शुरु होगी। इसी दिन यानि शनिवार को नेताजी की जयंती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममताबनर्जी ने बीते वर्ष नेताजी से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक किया था। इसके बाद ही केंद्र के पास रखी फाइलों को भी सार्वजनिक करने की मांग तेज हो गई थी।

कहा जा रहा है कि इन फाइलों के बाहर आने से नेताजी की मौत से जुड़े रहस्यों पर से भी पर्दा उठ सकता है। राष्ट्रीय अभिलेखागार को 1997 में रक्षा मंत्रालय की ओर से आजाद हिंद फौज से संबंधित 990 दस्तावेज प्राप्त हुए थे, जिसकी स्थापना नेताजी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना के खिलाफ की थी। नेताजी के मौत का रहस्य अब भी एक पहेली बनी हुई है।

इस संबंध में कहा जाता है कि

1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 18 अगस्त 1945 को ताइपेई में एक विमान हादसे में मौत हुई।

2.नेताजी चीन के रास्ते रूस पहुंचे और बाद में रूस में उनकी हत्या कर दी गई।

3.क्या नेताजी गुपचुप तरीके से भारत लौट आए और फैजाबाद में गुमनामी बाबा की तरह रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -