पीएम मोदी ने किया पुस्तक 'ओडिशा इतिहास' के हिंदी संस्करण का विमोचन
पीएम मोदी ने किया पुस्तक 'ओडिशा इतिहास' के हिंदी संस्करण का विमोचन
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के जनपथ, अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से 'उत्कल केशरी' डॉ हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखी गई पुस्तक 'ओडिशा इतिहास' के हिंदी संस्करण का विमोचन किया है। अब तक ओडिया और अंग्रेजी में मौजूद इस पुस्तक को शंकरलाल पुरोहित ने हिंदी में अनुवादित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले हम सब ने 'उत्कल केसरी' हरेकृष्ण महताब जी की एक सौ बीसवीं जन्मजयंती मनाई थी। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'ओडीशा इतिहास' के हिन्दी संस्करण का लोकार्पण कर रहे हैं। ओडिशा का व्यापक और विविधताओं से भरा इतिहास देश की जनता तक पहुंचे, ये बहुत जरूरी है। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भर्तृहरि महताब सांसद (LS), कटक भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, 'हिंदी संस्करण के विमोचन का आयोजन हरेकृष्णा महताब फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।'

बता दें कि डॉ हरेकृष्ण महताब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य क्रांतिकारियों में से एक थे, उन्होंने 1946 से 1950 तक और 1956 से 1961 तक ओडिशा के सीएम के रूप में भी काम किया। उन्होंने अहमदनगर किले जेल में 'ओडिशा इतिहास' पुस्तक लिखी थी, जहां उन्हें 1942 से 45 के दौरान दो साल से ज्यादा की जेल हुई थी।

राहुल गांधी बोले- 'उत्सव' नहीं, अति गंभीर समस्या है कोरोना वैक्सीन की कमी

लगातार तीसरे दिन जारी रही कर्नाटक बस हड़ताल, जानिए क्या है वजह?

CAA और NRC के खिलाफ पढ़ा रहा था स्कूल, दर्ज हुआ केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -