मन की बात में PM मोदी ने की इन लोगों की तारीफ, बोले- 'आपके हौसले को सलाम'
मन की बात में PM मोदी ने की इन लोगों की तारीफ, बोले- 'आपके हौसले को सलाम'
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस एपिसोड में उन्होंने ऑर्गन डोनेशन पर चर्चा की। उन्होंने दो ऐसे परिवारों से बात की, जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के पश्चात् उसके अंगदान किए गए। इनमें से एक परिवार पंजाब का था, जिसकी 39 दिन की बच्ची देश की सबसे कम आयु की ऑर्गन डोनर बनी। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को विशेष बनाएंगे।

ऑर्गन डोनेशन के बारे में चर्चा करते समय प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सबसे कम उम्र की डोनर के माता-पिता से बात की। 39 दिन की आयु में किडनी डोनेट करने वाली अबाबत के पिता सुखबीर ने बताया कि बच्ची के पैदा होते ही उन्हें पता चला कि उसके दिमाग में नाड़ियों का ऐसा गुच्छा बना हुआ है जिसके कारण उसके दिल का आकार बड़ा हो रहा है। पहले 24 दिन तक तो बहुत ठीक रहा बच्चा बिल्कुल नॉर्मल रहा। अचानक उसका दिल एकदम काम करना बंद हो गया। उसे अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया मगर उसे क्या दिक्कत आई, ये समझने में समय लगा। उन्होंने बताया कि PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा 6 महीने का होता तो ऑपरेशन कर सकते थे।

39 दिन की होने पर बच्ची को दोबारा दिल का दौरा आया तथा इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। तब सुखबीर और उनकी पत्नी ने बच्ची के ऑर्गन डोनेट करने का निर्णय लिया, जिससे किसी और के जीवन में उजाला आ सके। चिकित्सकों ने कहा कि इतने छोटे बच्चे की सिर्फ किडनी डोनेट की जा सकती है। तत्पश्चात, उन्होंने गुरुनानक को याद करके उसकी किडनी डोनेट की। अबाबत के माता-पिता से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके इस फैसले को कई लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके इस कदम से किसी को नई जिंदगी मिली होगी। आपके हौसले को सलाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेडिकल साइंस की बदौलत ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है। एक व्यक्ति जब ऑर्गन डोनेट करता है तो उससे 8 से 10 लोगों को नई जिंदगी मिलती है। वर्ष 2013 में हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के 5 हजार से भी कम केस थे, मगर 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 15 हजार से अधिक हो गया है। ऑर्गन डोनेशन करने वाले लोगों ने, उनके परिवार ने वाकई बहुत पुण्य का काम किया है। जो लोग ऑर्गन डोनेशन का इंतजार करते हैं उन्हें जब कोई अंगदान या देहदान करने वाला मिल जाता है, तो उसमें ईश्वर का स्वरूप ही नजर आता है।

MP में 75 IPS के तबादले पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- 'चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो...'

जेपी नड्डा ने की शिवराज सरकार की 'लाडली बहना योजना' की तारीफ, बोले- 'अबकी बार 200 पार का नारा'

कांग्रेस के सत्याग्रह में 'सिख नरसंहार' के आरोपी जगदीश टाइटलर, भड़की भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -