जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी- ‘चाचा नेहरू’ की आज...
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी- ‘चाचा नेहरू’ की आज...
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन मतलब 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के तौर पर भी मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को यूपी के इलाहाबाद में जन्में जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था तथा बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन जाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वही देश की आजादी के पश्चात् 15 अगस्त 1947 को वे भारत के प्रथम पीएम बने थे। भारत में 1964 (नेहरू के देहांत) से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, किन्तु उनके देहांत के पश्चात् उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। कई देशों में एक जून को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुछ देश संयुक्त राष्ट्र के ऐलान के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।

वही नेहरू 15 वर्ष की आयु में इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो वर्ष रहने के पश्चात् उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1912 में भारत लौटने के पश्चात् वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। 1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के तौर पर बांकीपुर सम्मेलन में भाग लिया तथा 1919 में इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने। 1916 में वे महात्मा गांधी से प्रथम बार मिले, जिनसे वे बहुत प्रेरित हुए थे।

प्रतिज्ञा सम्मेलन के द्वारा अपनी चुनावी रैली को और भी तेज करेगी कांग्रेस

यूपी में बोले सीएम योगी- "आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाएगा राज्य विश्विद्यालय..."

कोरोना पर भारत के प्रबंधन की US ने की तारीफ, पीएम मोदी से मिला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -