पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1221 लोगों को अनोखा तोहफा देगी यह बेकरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1221 लोगों को अनोखा तोहफा देगी यह बेकरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा
Share:

सूरत। जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आने वाला है। आगामी 17 सितंबर (सोमवार) को वे 68 साल के हो जाएंगे। उनके जनदिन के इस अवसर पर  गुजरात के सूरत की एक बेकरी ने उन्हें जन्मदिन का तोहफा देने का एक अनोखा तोहफा खोज निकला है।  सूरत की यह बेकरी पीएम मोदी के अलावा उनके साथ जन्मदिन साझा करने वाले 1221 लोगों को भी यह अनोखा तोहफा देने जा रही है। 

एक भी घुसपैठिये को नहीं रहने देंगे: अमित शाह
 

यह होगा तोहफा 

दरअसल गुजरात के सूरत की इस मशहूर बेकरी ने प्रधानमंत्री मोदी और 17 सितंबर को उनके साथ जन्मदिन साझा करने वाले 1221 लोगों के लिए केक तैयार करने की योजना बनाई है। इन सभी को यह केक उपहार स्वरुप मुफ्त में दिए जायेंगे। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले इन लोगों को 17 सितंबर को सूरत आने का न्योता दिया गया है। 


सभी के लिए अलग-अलग केक 

इस बेकरी चेन के मालिक अतुल वेकारिया ने मीडिया को बताया कि इन 1221 लोगों के लिए अलग-अलग तरह के केक बनाये जायेंगे और हर केक का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा ही रहेगा। 

जन्मदिन विशेष: राष्ट्रीय स्वयं सेवक से पीएम मोदी तक का सफर


बन सकता है विश्व रिकॉर्ड  

इस बेकरी चेन के मालिक अतुल वेकारिया ने एक प्राइवेट समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होएँ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारीयों से भी इस रिकॉर्ड को किताब में दर्ज करने की अपील की है।


26 लोगों की टीम और 15 लाख खर्च

अतुल वेकारिया के मुताबिक इस काम में 15 लाख रूपए खर्च होने संभावना है।  इसके लिए  करीब चार महीने से  25 लोगों की टीम लगी हुई है।उलेखनीय है कि अतुल इससे पहले  2016 में मोदी के जन्मदिन पर 3,750 किलोग्राम का केक भी बनवा चुके है। यह केक 7 फीट ऊंचा था। 

खबरें और भी 

अपने जन्मदिन से पूर्व देश को यह तोहफा देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के जन्मदिन से दो दिन पहले, 15 सितम्बर से शुरू होगा 'स्वच्छता ही सेवा' आंदोलन

पाकिस्तान ने भी अपनाई भारत की तरकीब, 4300 करोड़ रुपए बचाए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -