PM मोदी ने मन की बात में किया भगत सिंह और गांधी को याद
PM मोदी ने मन की बात में किया भगत सिंह और गांधी को याद
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने मन की बात की शुरूआत विद्यार्थियों को संबोधित कर परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 26 मार्च बांग्लादेश की स्वतंत्रता का दिन है। ऐसे में बांग्लादेश के लोगों को शुभकामनाऐं हैं। पीएम मोदी ने 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के शहीद होने का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जीवन के सारे सपने मां भारती की आजादी के लिए समर्पित कर दिए थे।

उन्होंने कहा कि इन तीनों की गाथा को शब्दों में अलंकृत भी नहीं कर पाऐंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों को फांसी दिए जाने के प्रसंग का उल्लेख किया और कहा कि जब मुझे इनकी समाधि स्थल पर जाने का मौका मिला तो बड़ा अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 1917 को महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह किया था। यह उसका शताब्दी वर्ष है। भारत में गांधी विचारदर्शन का रूप पहली बार चंपारण में नज़र आया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और कार्यशैली का गहरा प्रभाव था। उन्होंने कहा कि बिहार के छोटे से गांव में जाकर उन्होंने देश को प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अंदाज़ा है कि महात्मा गांधी को कितना कष्ट झेलना पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह सार्वजनिक जीवन की शुरूआत करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गांधी ने एक सिक्के के दो पहलू बना दिए थे। सत्याग्रह शब्द क्या होता है

असहमति क्या हो सकती है। इस बात की पूरी विभावना गांधी ने शब्दों के माध्यम से व्यक्त कर दी थी। उन्होंने अपार शक्ति को स्वराज से सुराज की यात्रा को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मूल मंत्र के साथ भारतीयों के लिए आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के बदलाव का प्रयास न्यू इंडिया की नींव डालेगा। न्यू इंडिया सवा सौ करोड़ देशवासियों का आह्वान है। यही भाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी निजी जिम्मेदारी के अतिरिक्त शोषितों और वंचितों के लिए कुछ न कुछ करते नज़र आते हैं।

कुछ लोग अस्पताल जाते हैं, मरीजों की सहायता करते हैं अनेक लोग होते हैं जो पता चलते ही रक्तदान करते हैं कई लोग किसी की मदद के लिए पहुंच जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकल्प को सिद्ध करने के लिए न्यू इंडिया का सपना सिद्ध हो सकता है। यदि प्रति व्यक्ति संकल्प कर ले कि मैं ट्राफिक का पालन कर लूं, यदि मैं यह सोच लूं कि पैट्रोल का उपयोग न करूं तो यह न्यू इंडिया की शुरूआत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत से लोग डिजीटल पैमेंट व्यवस्था में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डिमोनेटाइजेशन के माध्यम से काफी तरक्की देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के विरूद्ध की जाने वाली लड़ाई को हमने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डिजीधन मेला के कार्यक्रम किए गए और करीब साढ़े बारह लाख लोगों ने ईनाम प्राप्त किए। व्यापारियों के लिए ईनाम की श्रेणी में भी बड़े लोंगों ने ईनाम प्राप्त किए।

उन्होंने देहरादून की गायत्री के फोन संदेश को लेकर चर्चा की और कहा कि कक्षा 11 वीं की एक बेटी को कितनी पीड़ा है। उसे नदी में कूड़ा करकट देखकर गुस्सा आ रहा है। हम चाहते हैं कि गंदगी के खिलाफ लोगों में रोष हो और लोग प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आंदोलन की शुरूआत के साथ लोगों में जागरूकता आई है। स्वच्छता आंदोलन से अधिक आदत से जुड़ी होती है। आंदोलन स्वच्छता की आदत पैदा करने का आंदोलन है। यह आंदोलन हमें प्रेरणा देता है।

राज्य में स्थापित होगा कानून राज, नहीं होगा मुस्लिमों का तुष्टिकरण

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित, कहा विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव

मोदी-योगी का 2022 में सूपड़ा होगा साफ, अखिलेश

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -