आज मन की बात करेंगे PM मोदी
आज मन की बात करेंगे PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि PM मोदी हर महीने के आखिरी रविवार के दिन सुबह 11 बजे मन की बात करते हैं। जी हाँ और आज इस महीने का आखिरी रविवार है। ऐसे में आज भी मन की बात होने जा रही है। वहीँ इस कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार एवं सुझाव भी साझा कर सकते है। आपको बता दें कि PM मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं। आप मन की बात को आकाशवाणी पर सुन सकते है।

जी हाँ और दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। वहीं इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे। Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। आपको बता दें कि आज मन की बात का 89वां संस्करण है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर लोगों से बात करते हैं। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कड़ी पर आधारित एक पुस्तिका साझा की है जिसमें कार्यक्रम में चर्चा किए गए विषयों पर रोचक लेख शामिल हैं। जी हाँ और प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मुझे अगले सप्ताह के मन की बात कार्यक्रम के लिए अनगिनत इनपुट प्राप्त होते रहे हैं। मुझे बड़ी संख्या में युवाओं को अपने विचार साझा करते हुए देखकर प्रसन्नता हुई। यहां पिछले महीने की कड़ी पर आधारित एक पुस्तिका है जिसमें चर्चा किए गए विषयों पर रोचक लेख शामिल हैं।''

आपको पता हो पीएम मोदी ने 29 मई, 2022 की 'मन की बात' के लिए विचार साझा करने के लिये सभी देशवासियों को आमंत्रित किया था। बीते 13 मई के एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा था कि, 'मैं आप सबको इस महीने की #मन की बात के लिये अपने विचार साझा करने के लिये आमंत्रित करता हूं, जिसका प्रसारण 29 मई को होगा। मैं नमो एप्प और माय-गव पर आपकी टिप्पणियों की प्रतीक्षा करूंगा। आप 1800-11-7800 पर भी अपना संदेश रिकॉर्ड करवा सकते हैं।'

महज 30 मिनट में 46 किलोमीटर का सफर तय कर ड्रोन ने डिलीवर की दवाई

मोदी को 'पट्ठा' तो जिन्ना को कहा- 'साहब', विवादित बयान के चलते फिर ख़बरों में छाए सज्जन सिंह

पीएम मोदी ने गुजरात के राजकोट में मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -