PM मोदी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
PM मोदी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार(दो अक्टूबर) को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 153वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर भजन कार्यक्रम भी रखे गए थे। इसी के साथ बापू को श्रद्धांजलि देने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया। जी दरअसल उन्होंने ट्वीट कर इस बार की गांधी जयंती को बेहद खास बताया। उन्होंने लोगों को गांधी जयंती का महत्व भी समझाया। आप सभी को बता दें कि गांधी जयंती हर साल दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है, जिन्होंने अपना जीवन स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष को समर्पित कर दिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट भी किया।

 

जी दरअसल अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं लोगों से हमेशा बापू के आदर्शों पर चलने की अपील करता हूं। मैं आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।' इसी के साथ पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी।

जी दरअसल उन्होंने लिखा कि, 'लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी सादगी और निर्णायकता के लिए पूरे भारत में सराहा जाता है। हमारे इतिहास के बहुत ही महत्वपूर्ण समय में उनका कठिन नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा। जयंती पर उन्हें शत शत नमन।' दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने लोगों से महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया।

जी दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम इन मूल्यों को अपनाने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए संस्कृतियों और सीमाओं के पार काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।'

हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए की ये खास घोषणा

जापान के मशहूर पहलवान ने दुनिया को कहा अलविदा

'पाकिस्तान आतंकवाद की प्रैक्टिस करता है, भारत आईटी में एक्सपर्ट है' : एस जयशंकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -