'तीर्थाटन भारत की जीवंत परंपरा है', केदारनाथ में बोले PM मोदी
'तीर्थाटन भारत की जीवंत परंपरा है', केदारनाथ में बोले PM मोदी
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय उत्तराखंड के केदारनाथ में हैं। यहाँ उन्होंने 400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं अब वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा- 'दिवाली के अवसर पर कल मैं अपने सैनिकों के साथ था। आज मैं सैनिकों की भूमि पर हूं। मैंने त्योहार की खुशियां अपने सैनिकों के साथ बांटी हैं। मैं 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद लेकर उनके पास गया था। गोवर्धन पूजा के दिन केदारनाथ धाम जी में दर्शन-पूजा करने का मुझे सौभाग्य मिला है। बाबा केदार के दर्शन के साथ मैंने आदि शंकराचार्य की समाधि स्थल में कुछ पल बिताए। वे दिव्य पल थे। मैं केदारनाथ आकर कण-कण से जुड़ जाता हूं।'

आगे उन्होंने कहा- 'आज केदारनाथ में यात्री सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है। पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण हो, यात्रियों और यहां की सुविधा के लिए आधुनिक अस्पताल हो ऐसी कई सुविधा श्रद्धालुओं की सेवा का माध्यम बनेंगी। इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं। मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी जी का, और इन कामों की जिम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'आदि शंकराचार्य ने भारतीय परंपरा में प्राण फूंके। मठों ने पीढ़ी दर पीढ़ी हमारा मार्गदर्शन किया है। आज के समय पर आदि शंकराचार्य का ज्ञान ज्यादा प्रासंगिक है। शंकराचार्य ने जीवंत परंपरा खड़ी की। तीर्थाटन भारत की जीवंत परंपरा है। बाबा केदार के दर्शन करके हर श्रद्धालु एक नई ऊर्जा लेकर जाता है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बड़े ही गौरव के साथ बन रहा है। अयोध्या को सदियों बाद उसका गौरव वापस मिल रहा है। भारत की प्राचीन सांस्कृति रूप कैसा रहा होगा इसकी हम आज कल्पना कर रहे हैं। यूपी में काशी के कायाकल्प का काम हो रहा है। भारत राम से जुड़े जितने भी तीर्थस्थान हैं उन्हें जोड़कर सर्किट बनाने का काम चल रहा है।'

पीएम मोदी ने केदारनाथ में किया 130 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

केदारनाथ में संबोधन देते हुए भावुक हुए PM मोदी, कही यह बातें

केदारनाथ: PM मोदी ने किया आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -