पीएम मोदी ब्लूमबर्ग की सूची में 13 वें क्रम पर
पीएम मोदी ब्लूमबर्ग की सूची में 13 वें क्रम पर
Share:

नई दिल्ली: विश्व के 50 व्यक्तियों की सूची हाल ही में जारी की गई है, जिसमें उन्होंने बाजार को प्रभावित किया है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में 13 वें क्रम पर हैं। इस सूची में सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर जेनेट एलेन का नाम लिया जा रहा है। जेनेट एलेन यूएस फेडरल रिजर्व के प्रमुख हैं। इन्हें इस सूची में पहला स्थान दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार  ब्लूमबर्ग की ओर से कहा गया कि विश्व में शीर्ष व्यक्तियों को इस तरह का अलग - अलग स्थान दिया गया है।

इस सूची के लिए करीब 50 लोगों को चिन्हित किया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सूची को द्वितीय स्थान दिया गया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगला क्रम दिया गया है। एप्पल के सीईओ टिम कुक तृतीय नंबर पर हैं। यही नहीं इसी सूची में 9 वी सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को भी स्थान दिया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त जो लोग इस तरह की लिस्ट में शामिल थे उनमें रूचिर शर्मा का नाम भी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय नेता हैं। विदेशों में किए गए दौरे और भारत के साथ ही एशिया के लिए विकासवादी सोच को विकसित करने के लिए उन्हें जाना जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -