PM मोदी सच्चे हिंदू राष्ट्रवादी
PM मोदी सच्चे हिंदू राष्ट्रवादी
Share:

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपना ध्यान लगा रही है। ऐसे में भाजपा को उत्तरप्रदेश में अपने वोट बैंक को साधने के साथ ही मुस्लिमों को भी साथ लेना होगा लेकिन फिलहाल तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे हिंदू राष्ट्रवादी हैं। हालांकि हिंदू राष्ट्रवादी शब्द का आशय उन्होंने हिंदू या मुस्लिम के अर्थ में स्पष्ट नहीं किया।

मगर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने बनारस के घाट पर आरती की। विकास की अवधारणा केवल भौतिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक भी रही। हाल ही में निर्मित प्रियाकांतजू मंदिर में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की वास्तविक संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। 

यह सनातन धर्म हेतु गर्व की बात है। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने प्रियाकांतजू मंदिर का शुभारंभ किया। उनका कहना था कि काशी में आरती करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों लोगों के दिलों में देश की संस्कृति के संरक्षण की बात को विकसित किया। अपने एक भाषण में उन्होंने राजनीतिक हमला नहीं किया। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी संस्कृति का रक्षण करने में लगी हुई है।

उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जहां - जहां भाजपा की सरकार है वहां - वहां संस्कृति का रक्षण किया जा रहा है। अमित शाह ने 125 गरीब लड़कियों को चेक और साइकिल बांटी। अमित शाह ने प्रियाकांतजू मंदिर के निर्माण के अवसर पर भागवत कथा करने वाले देवकीनंदन ठाकुर के कार्य की सराहना भी की। उनके द्वारा राधे - राधे का नारा भी लगाया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -