PM मोदी ने निभाए ओलिंपिक खिलाड़ियों से किये वादे, नीरज चोपड़ा को खिलाया चूरमा
PM मोदी ने निभाए ओलिंपिक खिलाड़ियों से किये वादे, नीरज चोपड़ा को खिलाया चूरमा
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिनसे जो वादे किये थे उन वादों को निभाया। इस दौरान ही प्रधानमंत्री एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते भी दिखाई दिए। जी दरअसल सबसे पहले PM मोदी ने खिलाड़ियों के साथ ब्रेक-फास्ट किया। वहीँ उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम खाने वाले वादे को भी निभाया। जी दरअसल पीवी सिंधु के टोक्यो रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा था आप सफल होकर आएंगी तो मैं आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा। ऐसे में PM मोदी ने अपने वादे को निभाया और पीवी सिंधु के साथ बटर-स्कॉच आइसक्रीम खाई।

वहीँ इस दौरान भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने PM मोदी को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भेंट की। वहीँ PM मोदी के अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा से वादा किया था कि जब वह स्वदेश वापस लौटेंगे तो PM मोदी उन्हें चूरमा खिलाएंगे।PM मोदी ने अपने इस वादे को भी निभाया। उन्होंने अपने हाथो से नीरज चोपड़ा को चूरमा खिलाया।

बीते कल 15 अगस्त के मौके पर भी लाल किले पर झंडा फहराने के बाद नरेंद्र मोदी ने टोक्यो 2020 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर कहा था- ''एथलीट्स पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने केवल दिल ही नहीं जीता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है।'' वहीँ इस दौरान PM खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच भी गए और उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किसी से भी हाथ नहीं मिलाया।

कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या अब 'टीम ममता' में शामिल होंगी सुष्मिता देव ?

गुस्से में सनी देओल ने फाड़ी स्क्रिप्ट, कहा- 'मैं क्या इंदिरानगर का गुंडा हूं...'

एचएनएलसी नेता की हत्या पर जारी किए गए जांच के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -