भारत आते ही PM मोदी ने दी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
भारत आते ही PM मोदी ने दी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की भी कामना की है। आज राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक मनमोहन सिंह 89 साल के हो गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर लिखा है, ''पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाइयां। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।''

आप सभी जानते ही होंगे कि साल 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार के प्रणेता कहे जाने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह देश में शीर्ष पद संभालने वाले पहले सिख थे। आज उनके जन्मदिन पर, उनकी पार्टी, कांग्रेस ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को बधाई देने के लिए ट्विटर पर कई पोस्ट राज्यसभा सांसद को समर्पित की। आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "डॉ मनमोहन सिंह के शब्द एक सच्चे भारतीय नेता की दृष्टि का उदाहरण हैं।

आज, जैसा कि हम उनका जन्मदिन मनाते हैं, हम भारत के विचार को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं, "पार्टी ने अपने एक ट्वीट में कहा। आपको बता दें कि आज ही के दिन 26 सितंबर 1932 में पाकिस्तान में 'गाह' नामक गांव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। वहीं उनका जन्मस्थान 'गाह' अब पाकिस्तान के पंजाब सूबे में स्थित है। इसी के साथ वह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले पहले सिख रहे।

बिग बॉस 15 में नजर नहीं आएंगी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस

बॉलीवुड की ये मशहूर सिंगर है 'अनुपमा' की बहुत बड़ी फैन, फ़ोन लगाकर मेकर्स से की ये अपील

भोजपुरी जगत की इस मशहूर जोड़ी ने अपने रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -