एक दिन भारत पूरी दुनिया को रास्‍ता दिखाएगा : लाल किले से पीएम मोदी
एक दिन भारत पूरी दुनिया को रास्‍ता दिखाएगा : लाल किले से पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश की जनता को सम्बोधित कर रहे है। उन्होंने सुबह 7.30  बजे लाले किले से तिरंगा फहरा दिया है जिसके बाद राष्‍ट्रगान हुआ। 

आज का सूर्योदय एक नई चेतना लेकर आया है
अपने भाषण को शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा की आज  का सूर्योदय भारत के लिए एक नई चेतना लेकर आया है। पीएम ने देश की बेटियों की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा की आज हम पर्व हम तब मना रहे हैं, जब हमारी उत्‍तरांचल, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की बेटियों ने सात समंदर पार करके हमारे बीच लौट आईं है। 

छठे नंबर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने का गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा की आज का पर्व हमारे लिए कई तरह की खुशिया लाया है। आज पूरा भारत इस बात पर गर्व कर रहा है कि हिन्दुस्तान ने विश्‍व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होने का गौरव हासिल कर लिया है। 

तिरंगा देता है प्रेरणा 
पीएम मोदी ने बाबा साहेब अम्‍बेडकर को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद अम्‍बेडकर जी के नेतृत्‍व में भारत ने एक समावेशी संविधान का निर्माण किया गया था। यह संविधान कहता है कि  भारत के तिरंगे से हमें प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही यह संविधान हमारे लिए कुछ जिम्‍मेदारियां लेकर भी आया है। आज हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समान गति से मिलकर आगे बढ़ें।

ख़बरें और भी 

Independence Day: गूगल भी मना रहा है स्वतंत्रता दिवस

Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख 5 बातें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन, कहा- पूरा विश्व एक परिवार

कटाक्ष: कैशबैक से आजादी का जश्न

स्वतंत्रता दिवस शायरियां : कुछ याद उन्हें भी कर लो.. जो लौट के घर न आए..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -