मुंबई: बारिश से हुई मौतों पर PM मोदी ने जताया दुःख और किया ये बड़ा एलान
मुंबई: बारिश से हुई मौतों पर PM मोदी ने जताया दुःख और किया ये बड़ा एलान
Share:

मुंबई: मुंबई में बीती रात भारी बारिश हुई है। अब आज सुबह बारिश रुकने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। हालाँकि एक के बाद एक तीन बड़े हादसों की सूचना आई है। सामने आने वाली खबर के मुताबिक बीती रात चेंबूर, विक्रोली और भांडुप में दीवार गिरने के अलग-अलग हादसों में अब तक कुल 25 लोगों की मौत की सूचना है। हालाँकि अब भी राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आने वाले समय में मृतक संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि एनडीआरएफ की टीमें मौत पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के तहत चेंबूर में बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन के कारण दीवार का बड़ा हिस्सा झुग्गी झोपड़ियों पर गिर गया और इसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरा हादसा विक्रोली में हुआ है।

यहां भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गयी। अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। उन्होंने भारी बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है इसमें उन्होंने लिखा है- ''मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में दीवार ढहने के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

आपको बता दें कि मुंबई और आसपास के इलाकों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण मकान ढहने की अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गयी है। केवल यही नहीं बल्कि बारिश के कारण जलभराव हो गया और स्थानीय ट्रेन सेवाएं तथा वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी है।

MP: इतनी छोटी सी गलती के लिए काट दिए युवक के दोनों हाथ

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

पाकिस्तान सरकार उन लोगों को पूरी तरह से आश्रय दे रही है जो भारत विरोधी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं: दिग्विजय सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -