पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुःख
पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुःख
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुःख जाहिर किया है। इसी के साथ ही उन्होंने यह कहा है कि, 'उन्होंने मीडिया में कई योगदान दिए हैं। उन्होंने कई मुद्दों को कवर किया। उन्हें उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा।' इसी के साथ PM नरेंद्र मोदी ने कहा,' प्रसिद्ध साहित्यकार मनोरमा महापात्र जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें कई मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी समृद्ध योगदान दिया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति ।'

 

आप सभी को बता दें कि ओडिया दैनिक 'द समाज' के पूर्व संपादक मनोरमा महापात्रा का कलकत्ता में एससीबी मेडिकल कालेज और अस्पताल में निधन हो गया था। जी दरअसल मनोरमा महापात्रा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनका इलाज चल रहा था। वह करीब 87 साल की थीं। उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शोक व्यक्त किया।

जी दरअसल उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं प्रमुख लेखिका और डेली न्यूजपेपर समाज की पूर्व संपादक मनोरमा महापात्रा के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। पत्रकारिता, सामाजिक कार्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अतुलनीय है।' आप सभी को बता दें कि मनोरमा का जन्म 1934 में हुआ और उन्हें साल 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

अवैध संबंध के शक में खुलेआम जिम ट्रेनर पर बरसी गोलियां, गिरफ्तार हुए JDU नेता

इनमे से कोई एक हो सकता है पंजाब का नया CM! आज होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द

चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जला डॉक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -