मक्का भगदड़ हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया गहरा शोक
मक्का भगदड़ हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया गहरा शोक
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मक्का में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया और उनके परिजनों के लिए गहरी संवेदना जाहिर की। छह दिनी यात्रा पर अमेरिका गए मोदी ने ट्वीट करके कहा की, मक्का से बड़ी दुखद खबर है। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। ऐसे लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है तथा घायलों के लिए (शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से) प्रार्थना करता हूं। बता दे की सउदी अरब में मक्का के पास मीना में हज के दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिसमे कम से कम 453 लोगों की मौत की खबर है और करीब 730 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।

बता दे की यह आंकड़ा हाल ही में सूत्रों के मुताबिक मालूम हुआ है। गौरतलब है की यह घटना पिछले एक दशक में हज के दौरान हुई भीषणतम घटनाओं में एक है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक भारतीयों सहित 20 लाख से ज्यादा जायरीन इस साल हज यात्रा पर गए हुए हैं। मालूम हो की इससे पहले 11 सितंबर को मक्का में क्रेन गिरने से एक और दर्दनाक हादसा हो चूका है जिसमे करीब 111 लोगो की मौत हो चुकी है जिसके बाद महज एक महीने के भीतर यह दूसरा हादसा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -