पीएम मोदी ने दी प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत के सबसे सम्मानित...'
पीएम मोदी ने दी प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत के सबसे सम्मानित...'
Share:

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक एवं पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल का आज 94वां जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने पंजाब, विशेष तौर पर समाज के कमजोर वर्गों की प्रगति के लिए बहुत मेहनत की है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

वही पंजाब में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं अकाली देल के बीच गठबंधन के अनुमान लगाए जा रहे हैं। दोनों पार्टियों की सालों से जारी मित्रता में उस समय दरार आ गई थी, जब कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन करना आरम्भ किया। मगर अब केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। जिसके चलते राजनितिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि दोनों दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये समय आने पर ही पता चलेगा।

वही प्रकाश सिंह बादल अब भी राजनीती में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ’90 से अधिक की आयु होने के बावजूद वह अभी भी मुझे अपने उत्साह और ऊर्जा से चकित कर देते हैं। उनका ज्ञान बेजोड़ है तथा उनका अनुभव अद्वितीय है। मुझे उनमें पूरा पंजाब नजर आता है जबकि वह हम सब में पंजाब देखते हैं। वह केवल मेरे नहीं हैं- प्रकाश पंजाब दा !! बता दे कि प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर को वर्ष 1927 में हुआ था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता का आंदोलन और देश को स्वतंत्र होते देखा है। 

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -