'पीएम मोदी रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध..', अब फ्रांस के पत्रकार ने की भारत की तारीफ
'पीएम मोदी रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध..', अब फ्रांस के पत्रकार ने की भारत की तारीफ
Share:

पेरिस: यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के बीच पूरे विश्व को अभी भी पीएम नरेंद्र मोदी से उम्मीदें हैं। कई लोगों के बाद अब एक फ्रेंच पत्रकार ने पीएम मोदी से जंग रोकने की उम्मीद जताई है। पत्रकार का कहना है कि यदि प्रधानमंत्री मोदी चाहें, तो इस युद्ध को रोक सकते हैं। फ्रांस की जानी-मानी पत्रकार लॉरा हाइम ने कहा है कि पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन में अच्छी घनिष्ठता है। इसके साथ ही रूस में भी उनकी छवि काफी अच्छी है। यदि भारतीय प्रधानमंत्री ऐसे व्यक्ति हैं जो इस युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

हालाँकि, पत्रकार लॉरा ने कहा है कि, 'इस वक़्त यह काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि यूक्रेन चर्चा नहीं करना चाहता है और चाहता है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंसाफ करे।' उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि, 'आश्चर्य की बात है कि अमेरिका में लोग रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में चर्चा ही नहीं कर रहे हैं।' बता दें कि, यह पहली बार नहीं है, जब पश्चिमी देशों ने इस युद्ध को रुकवाने के लिए भारत की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देखा हो। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने 6 जनवरी 2023 को कहा था कि भारत जैसा देश अपने संबंधों के जरिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ख़त्म करा सकता है।

बता दें कि, दिसंबर 2022 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने भी इस युद्ध को समाप्त करने में भारत की भूमिका के संबंध में कहा था। उन्होंने कहा था कि इस विषय में उन्होंने पीएम मोदी के साथ फोन पर चर्चा की थी। मानवीय मदद के लिए उन्होंने भारत को शुक्रिया भी कहा था। इससे भी पहले अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत ने कहा था कि इस जंग को खत्म करने के लिए पीएम मोदी का जो भी फॉर्मूला होगा, उसे अमेरिका मानेगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की थी कि पीएम मोदी इसमें अपनी भूमिका निभाएँगे।

'यह यात्रा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश है', इस नेता पर PK ने कसा तंज

'सनातन धर्म के महापुरुषों में ऐसा सामर्थ्य होता है', बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आए गिरिराज सिंह और रामदेव

'राहुल गांधी को मैनें मार दिया', भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद बोले संजय राउत

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -