इतना खास होगा 'भारत रत्न' अटल का जन्मदिन, संसद भवन में समारोह, इन 25 विभूतियों का होगा सम्मान
इतना खास होगा 'भारत रत्न' अटल का जन्मदिन, संसद भवन में समारोह, इन 25 विभूतियों का होगा सम्मान
Share:

नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी का जन्मदिवस इस बार काफी खास तरीके से मनाया जाएगा. उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर से ठीक पूर्व संध्या पर संसद भवन में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा. जबकि इस दौरान देश की 25 विभूतियां भी सम्मानित होगी. इस समारोह का नाम पंचम अटल सम्मान समारोह होगा. देश की कुल 25 विभूतियों को पंचम अटल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी समाजसेवी संस्था वैभव वेलफेयर सोसाइटी ने दी है. 
 
संस्था अध्यक्ष व अटल सम्मान समारोह के आयोजक भुवनेश सिंघल ने इसे लेकर कहा कि इस आयोजन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित अटल सम्मान विभिन्न श्रेणियों में देश के ऐसे अत्यंत प्रतिष्ठित महानुभावों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में रहती है. बता दें कि दूसरी ओर पीएम मोदी भी अटल बिहारी को जन्मदिन पर एक अनोखी श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे. पीएम मोदी के निर्देशन में दिल्ली में उनका समाधि स्थल 'सदैव अटल' बनकर तैयार हो चुका ही और इसे 25 दिसंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. 

इन्हें मिलेगा सम्मान...

मेजर जनरल एसपी सिन्हा को अटल शौर्य शिखर सम्मान, पद्मश्री श्रीधर पराड़कर को अटल साहित्य शिखर सम्मान, जितेंद्र महाराज को अटल नृत्य निष्णात शिखर सम्मान, नवल किशोर महाराज को अटल विश्व विभूति शिखर सम्मान, ध्रुपद गायक एवं पद्मश्री फैयाज वसीफुद्दीन डागर को अटल स्वर साधक शिखर सम्मान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय को अटल राष्ट्रीय शिखर सम्मान, रामशरण गौड़, चेयरमैन दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को अटल कला कीर्ति सम्मान, यूपी के हार्ट सर्जन डॉ. राकेश कुमार वर्मा को अटल आरोग्य शिखर सम्मान, प्रियंका वर्मा एवं एसएस कारगवाल को संयुक्त रूप से अटल समाज संवर्धन शिखर सम्मान से मिलेगा. 

कानपुर के राजा दिवाकर को अटल समाज शिखर सम्मान, त्रिलोचन सिंह को अटल विभूति शिखर सम्मान, ऋषिकेश के कौस्तुभ सिंह को अटल चिकित्सकीय शिक्षा एवं शोध सम्मान, सौरभ मालवीय को अटल संवाद शिखर सम्मान, श्वेता को अटल विदुषी शिखर सम्मान, रेशमा एच. सिंह को अटल कल्याणी शिखर सम्मान, सुशील तायल को अटल धर्मसेवी शिखर सम्मान, पुष्पराज व एमए खान को अटल सद्भावना शिखर सम्मान, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को अटल चिकित्सा शिखर सम्मान, सचींद्र नाथ पांडेय को अटल नक्षत्र शिखर सम्मान व सुमित सिंह को अटल संवाद शिखर सम्मान मिलेगा. 

दानिश जहन की मौत से सदमे में हैं सारा अली खान, शेयर किया वीडियो

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे भारी शीतलहर की चपेट में रहेगा प्रदेश, अलर्ट जारी

रोड कटिंग के दौरान मजदूरों के मारे जाने के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार, दिए ये निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -