बिहार चुनाव: PM मोदी बोले- 'कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं है'
बिहार चुनाव: PM मोदी बोले- 'कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं है'
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर बिहार के विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा है। जी दरअसल पीएम मोदी ने आज बिहार के अररिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस की हालत ये है कि लोकसभा राज्यसभा में दोनों को मिला दें तो तब भी कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं है।' इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, 'आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि वह दूसरे का कुर्ता पकड़कर बचने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने, झूठे बोलने अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'जंगलराज चलाने वालों ने एक समय बिहार में मतदान केन्द्र पर कब्जा करने की संस्कृति के जरिए गरीबों के मताधिकार को छीन लिया था, लेकिन राजग ने गरीबों को उनका वह अधिकार फिर से दिलाया है। यही कारण है कि आज बिहार में अराजकता, जबरन वसूली की हार हो रही है जबकि विकास कानून का शासन जीत रहा है। वैश्विक महामारी के बावजूद बिहार में मतदाताओं का जोश, भारत में लोकतंत्र की गहरी जड़ों को दर्शाता है।'

आगे वह जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोले, 'बिहार के लोगों ने जंगलराज के, 'डबल-डबल युवराजों' को सिरे से नकार दिया है। आज बिहार में गुंडागर्दी, घोटाला रंगदारी हार रही है, कानून का राज विकास वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं। इनका एकमात्र सपना लोगों को डराकर, अफवाहें फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथियाना है।' इसके साथ ही उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा और नीतीश कुमार को जितवाने के लिए अपील की।

13 दिन बाद बंद हो जाएंगे यमनोत्री धाम के कपाट, अब तक दर्शन कर चुके हैं हज़ारों लोग

इन बड़े बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, अब पैसे जमा करने और निकालने पर भी लगेगा चार्ज

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी मुआवजे पर 16 राज्यों को 2-किश्त के रूप में जारी किए 6,000 करोड़ रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -