100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया: PM मोदी
100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया: PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में PM मोदी ने कहा, '100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने अथक परिश्रम से मिसाल पेश की।' इसी के साथ PM मोदी ने उत्तराखंड की एक स्वास्थ्यकर्मी पूनम नौटियाल के कार्यों की प्रशंसा की और इस दौरान उनसे बातचीत भी की।

उन्होंने कहा- 'हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है। मैं अपने देश, अपने देश के लोगों की क्षमताओं से भली-भांति परिचित हूं। मैं जानता था कि हमारे हेल्थ वर्कर्स देशवासियों के टीकाकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।' आगे उन्होंने कहा, '100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा बहुत बड़ा जरूर है। लेकिन इससे लाखों छोटी-छोटी प्रेरक और गर्व से भर देने वाली अनेक अनुभव अनेक उदाहरण जुड़े हुए हैं। लाखों हेल्थ वर्कर्स के परिश्रम की वजह से ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार कर सका है। आज मैं हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त कर रहा हूं, जिसने 'सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन' अभियान को इतनी ऊंचाई दी। कामयाबी दी।' इसी के साथ उन्होंने कहा, अगले रविवार, 31 अक्टूबर को, सरदार पटेल जी की जन्म जयंती है। 'मन की बात' के हर श्रोता की तरफ से, और मेरी तरफ से, मैं, लौहपुरुष को नमन करता हूं।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि यह मन की बात का 82वां संस्करण है। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित करते हैं, हालांकि, इस बार महीने के आखिरी दूसरे रविवार को कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है।

ठाणे में बड़ा हादसा, गिरा बिल्डिंग का स्लैब

देश में कोरोना संक्रमित मामलों में आई गिरावट लेकिन मृत्यु दर में हुआ भारी इजाफा

कोरोना ने 2 साल घटाई लोगों की उम्र! अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -