बंगाल के पूजा पंडाल में बोले PM मोदी- 'शोनार बांग्ला का संकल्प पूरा...'
बंगाल के पूजा पंडाल में बोले PM मोदी- 'शोनार बांग्ला का संकल्प पूरा...'
Share:

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को बंगाल के कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीँ इस दौरान उन्होंने बहुत सी बातें की। सबसे पहले पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाली भाषा में की। उन्होंने कहा कि, 'भक्ति की शक्ति ऐसी है कि मैं दिल्ली नहीं बल्कि बंगाल में ही हूं। जब मां दुर्गा का आशीर्वाद हो तो पूरा देश ही बंगाल हो जाता है। बंगाल की धरती से निकले लोगों ने शस्त्र और शास्त्रों से मां भारती की सेवा की है।' इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, 'आत्मनिर्भर भारत का संदेश भी बंगाल से ही सफल होगा। बंगाल के तेज विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है, बंगाल में पीएम आवास के तहत 30 लाख घर बनाए जा चुके है। उज्ज्वला योजना में 90 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए, बंगाल में चार करोड़ बैंक खाते खोले गए।'

आगे अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि, 'कोलकाता में मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाई गई है। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के विकास के काम में तेजी लाई गई है। बंगाल इन सभी का केंद्र बन सकता है। शांति के साथ हमें भाईचारे को आगे बढ़ाना है और देश की एकता के लिए काम करना है।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, 'नारी शक्ति सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है। हर किसी को उनके साथ खड़े रहना चाहिए, बीजेपी के यही विचार, संस्कार और संकल्प हैं। देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान जारी है। तीन तलाक के खिलाफ कानून हो या फिर जनधन योजना में महिलाओं के नाम से खाते हो। स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का निर्माण हो या फिर रसोई गैस में सिलेंडर पहुंचाना हो, सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सजग है, दुराचार करने वालों को मृत्यु दंड का प्रावधान किया गया है।' इसके अलावा भी PM नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ कहा जो बंगाल की जनता के हित में रहा।

बिहार चुनाव: विरोधियों के वार पर तेजस्वी का पलटवार, बताया कैसे देंगे 10 लाख नौकरियां

दक्षिण कोरिया में फ्लू की वैक्सीन लगाने से मर रहे लोग, अब तक 13 की मौत

अमेरिकी विदेश विभाग ने रखा अस्थायी व्यापार वीजा जारी नहीं करने का प्रस्ताव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -