मन की बात से लेकर स्वच्छ भारत तक, यहाँ जानिए PM मोदी के अनोखे विचार
मन की बात से लेकर स्वच्छ भारत तक, यहाँ जानिए PM मोदी के अनोखे विचार
Share:

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना 71वां जन्मदिन मना रहे है। उनके काम और उनकी छवि आज हर एक भारतीय के मन में ऐसी बसी है कि सभी के जहन में PM मोदी-PM मोदी नाम का जादू बरकरार है। अब इसे आकर्षण कहे या फिर मोदी का प्रभाव कुछ समझ नहीं आ रहा लेकिन PM मोदी ने अपने काम से सभी को अपनी तरफ कर लिया है। PM मोदी की सबसे बड़ी खासियत है उनके उच्च विचार। आज हम आपको बताने जा रहे हैं PM मोदी के कुछ ऐसे विचार जो आप भारत को बुलंदियों पर पहुंचा चुके हैं।

स्वच्छ भारत - PM मोदी ने लाल किले से टॉयलेट निर्माण और साफ-सफाई का एलान किया था और उसके बाद पूरे अभियान को जमीन पर ऐसा उतारा कि आज लोगों को बिना साफ-सफाई के अच्छा ही नहीं लगता।

घर-घर शौचालय - गरीबाें को टॉयलेट बनाने के लिए PM मोदी द्वारा सरकारी मदद दी गई। इसके अलावा कुप्रथा के चक्कर में जिन्होंने अब तक टॉयलेट नहीं बनवाए थे, उन्हें भी जागरूक किया गया और इसके लिए PM खुद उतरे। साल 2014 में देश के बमुश्किल 40 फीसदी घरों में टॉयलेट थे, लेकिन अब 95 फीसदी से ज्यादा घरों में टॉयलेट हैं।

मन की बात- आज PM मोदी जनता से सीधे रूबरू होने के लिए मन की बात करते हैं। रेडियो को पुरानी टेक्नोलॉजी मानने वाले लोग भी आज PM मोदी के मन की बात को सुनकर हैरान होते हैं। क्योंकि उनकी मन की बात ने रेडियो को नया जीवन दे दिया।

विद्यार्थियों से संवाद- PM किशोर छात्रों के दोस्त बन गए और उन्हें सफलता के मंत्र देने में हमेशा आगे रहे।

फिटनेस के प्रति उत्साह- PM मोदी ने लोगों को फिटनेस के लिए उत्साहित करने के लिए योग दिवस को धूम-धाम से मनाने का चलन शुरू किया।

आत्मनिर्भर भारत- PM मोदी ने ही लोगों में आत्मविश्वास जगाया। उसके बाद मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक तौर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू कर दिया।

खेल - बदलते माहौल को देखते हुए भारत ने टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया।

 

उज्ज्वला योजना-  महिलाओं को चूल्हे से मुक्ति दिलवाने के लिए PM की अपील पर करोड़ों लोगों ने रसोईगैस सब्सिडी छोड़ दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

कभी जूते पॉलिश करने के लिए भी नहीं थे PM मोदी के पास पैसे, जानिए उनकी अनकही कहानियां

इस वजह से PM मोदी से अलग होने के बाद जशोदा बेन ने नहीं की दूसरी शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -