गर्मी में जरूर पियें आलूबुखारा का जूस, शरीर को होंगे कई फायदे
गर्मी में जरूर पियें आलूबुखारा का जूस, शरीर को होंगे कई फायदे
Share:

आलूबुखारा गर्मी के दिनों में मिलता है और यह एक मीठा फल है, जिसका अगर गर्मी में जूस के रूप में सेवन किया जाए, तो कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स पाए जा सकते हैं। जी हाँ, आलूबुखारा में सुपरऑक्साइड होता है और इसे ऑक्सीजन रेडिकल भी कहा जाता है। अब आज हम आपको बताते हैं इसको खाने के फायदे के बारे में।


इम्यून सिस्टम: शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी का होना जरूरी है। जी दरअसल आलूबुखारा में जरूरी विटामिन होता है। ऐसे में दोपहर के समय आलूबुखारा का जूस पीना शुरू करें, क्योंकि ऐसा करने से आपको सर्दी, खांसी या जुकाम नहीं होगी।

कब्ज: बिगड़े हुए खानपान या लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होती है और इस लिस्ट में से कब्ज का होना एक आम बात है। हालाँकि कब्ज को दूर करने के लिए फाइबर की मदद लेनी चाहिए और आलूबुखारा में ये पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

स्किन: जैसे विटामिन सी हेल्थ के लिए लाभकारी है, ठीक वैसे ही उसको स्किन के लिए भी जरूर माना जाता है। जी हाँ और आलूबुखारा का जूस पीकर आप अपनी स्किन अंदर से हेल्दी बना सकते हैं। इसी के साथ ही स्किन की रंगत में भी सुधार लाया जा सकता है। 

हड्डियों के लिए: बढ़ती उम्र या किन्हीं अन्य कारणों से हड्डियां कमजोर हो सकती है। ऐसे में इनको मजबूत बनाने के लिए आप आलूबुखारा के जूस को पी सकते हैं। जी दरअसल इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को फिर से ताकत देता है और उन्हें स्वस्थ भी रखता है।

गरुड़ पुराण: भूल से भी नहीं खाना चाहिए इन 5 तरह के लोगों के घर बना हुआ खाना

VIDEO: तालाब में नाग-नागिन का प्यार देख पिघल गए लोग

मुल्तानी मिट्टी के साथ इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से गायब हो जाएगी ऑयली स्किन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -