होटल की छत पर लैंड करा दिया प्‍लेन, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO
होटल की छत पर लैंड करा दिया प्‍लेन, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO
Share:

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्‍हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सैंकड़ों फीट ऊंची होटल की छत पर प्‍लेन लैंड कराता दिखाई दे रहा है। वह सरलता से प्‍लेन लेकर आता है और छत पर उतार देता है। वीडियो दिल दहला देने वाला है क्‍योंकि यदि थोड़ी भी कहीं गलती हो जाती तो उसकी तो जान जानी तय थी ही, होटल में उपस्थित सैंकड़ों लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता। लेकिन इस व्यक्ति ने अपने कारनामे के कारण विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ट्विटर पर यह वीडियो @CarolineCeline एकाउंट से साझा किया गया है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो दुबई के होटल बुर्ज अल अरब का बताया जा रहा है। दुबई वैसे तो आलीशान होटलों के लिए लोकप्रिय है। यहां तमाम होटल ऐसे हैं जिनका पूरी दुनिया में नाम है। पर बुर्ज अल अरब कुछ विशेष है। इस होटल की छत पर सिर्फ 27 मीटर का हेलिपैड बना हुआ है। लेकिन इसी हेलिपैड पर एयर रेसिंग चैंपियन ल्‍यूक सेपेला ने चौंकाने वाला करतब दिखाया। उन्‍होंने आसानी से अपना एयरक्रॉफ्ट उतार दिया।

दुनिया में पहली बार होटल के ऊपर बने किसी हेलिपैड पर प्लेन उतारने का प्रयास किया गया है। हालांकि, यह इतना सरल भी नहीं था। इस स्टंट को सफलतापूर्वक करने के लिए ल्यूक सेपेला ने कई बार प्रयास किए। अपने सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से 600 से भी अधिक बार प्रैक्टिस की। लेकिन गनीमत हर बार सफल रहे। यह स्टंट इतना भयंकर था कि जरा सी गलती होने पर ल्यूक और उनका एयरक्राफ्ट सैंकड़ों फीट नीचे जा गिरते। हालांकि, वीडियो देखकर लगता है कि स्टंट के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एयरहोस्टेस की यूनिफार्म, जानिए क्या है इसमें खास

पूरी हुई द्रोपदी की अंतिम इच्छा, देखकर झलक उठे सबके आंसू

OMG! महज 28 वर्ष में 9 बच्चों की माँ बन गई ये महिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -