'2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का प्लान..', मोस्ट वॉन्टेड इरशाद अंसारी गिरफ्तार
'2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का प्लान..', मोस्ट वॉन्टेड इरशाद अंसारी गिरफ्तार
Share:

पटना: बिहार पुलिस के ‘आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS)’ ने फरार चल रहे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन (PFI) के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मोहम्मद इरशाद आलम को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार इरशाद PFI के चीफ सुल्तान का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को इरशाद की काफी समय से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार (17 मार्च) को पूर्व चम्पारण से की गई है। फ़िलहाल उससे पूछताछ जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी इरशाद मूल रूप से बिहार पूरी चम्पारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के गाँव हरपुर का निवासी है। कभी इरशाद की अपने ही गाँव हरपुर में मोबाइल शॉप चलाता था। पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ‘मिशन 2047’ में सक्रिय नेटवर्क का खुलासा होने एक बाद इरशाद कहीं भाग गया था। फुलवारी शरीफ से पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में इरशाद के थाना क्षेत्र मेहसी में अपने सहयोगियों के बारे में बताया था। इस जानकारी पर NIA ने मेहसी में दबिश भी दी थी। फरवरी 2022 में हुई छापेमारी में तौकीर, आबिद और एक अन्य संदिग्ध आरोपित को अरेस्ट किया गया था।

बता दें कि, इरशाद को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए PFI के मुखिया याकूब का ख़ास माना जाता है। याकूब अपने सभी अहम फैसले इरशाद की सलाह से ही लिया करता था। NIA की लगातार छापेमारी के कारण इरशाद काफी समय से छिप कर रह रहा था। शुक्रवार को बिहार ATS को उसके गाँव आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर बिहार ATS ने जाल बिछाया था और जैसे ही वह अपने गाँव आया उसे उसी के घर से उठा लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ATS की पूछताछ में इरशाद ने भारत को इस्लामी मुल्क बनाए जाने की साजिश वाले मिशन 2047 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। खुद इरशाद द्वारा मिशन 2047 की तैयारी के लिए अपने गाँव के आस-पास ट्रेनिंग सेंटर भी चलाता था। 

20 मार्च को फिर दिल्ली घेरेंगे किसान, रामलीला मैदान में होगी 'महापंचायत'

स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन साल के बच्चे समेत 3 की मौत

25वीं मंजिल से टूटकर गिरी लिफ्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -